- Home
- /
- Crime News
- /
- UP Crime : सूने मकान...
UP Crime : सूने मकान में मिली ऑटो चालक की लाश, शरीर पर मिले धारदार हथियार का निशान, पुलिस जांच में जुटी...
चंदौली। UP Crime जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला चौकी अंतर्गत शकुराबाद मोहम्मदपुर के एक सूने मकान में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने देखा की युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज …
चंदौली। UP Crime जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला चौकी अंतर्गत शकुराबाद मोहम्मदपुर के एक सूने मकान में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने देखा की युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Read More : UP Crime : बुजुर्ग ने अपनी 70 वर्षीय पत्नी की हत्या की, आरोपी फरार, जाने क्या है वजह…
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टया हत्या की सुई मृतक के साथियों पर पहुंच रही है। परिजनों की माने तो रात 11 बजे के करीब दोस्तों ने फोन कर उसे बुलाया था, मृतक पेशे से आटो चालक था। मृतक का नाम कौशर उर्फ डब्बल है। उसका रक्तरंजित शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली पड़े एक मकान में मिला है।
Read More : UP Crime : दो भाईयों की मिली सिर कटी लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, महिला सहित तीन गिरफ्तार…
देर रात करीब साढ़े बारह के बीच युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। शव पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ साथियों ने ही आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया है। कौशर रात में साथियों के साथ ही निकला था। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।