Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : तेज रफ्तार मेटाडोर पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
10 Oct 2022 3:45 PM GMT
CG Accident
x

राजनांदगांव। CG Accident जिले के छुरिया थाना क्षेत्र के कल्लूबंजारी के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। Read More : CG Accident : …

CG Accident

राजनांदगांव। CG Accident जिले के छुरिया थाना क्षेत्र के कल्लूबंजारी के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

Read More : CG Accident : यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 24 लोग घायल, 5 गंभीर…

बता दें कि घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जाता है कि मेटाडोर क्रमांक सीजी 10 सी 4100 महाराष्ट्र की ओर से छुरिया की ओर आ रही थी। मेटाडोर में 9 लोग सवार थे। तभी अचानक ग्राम बम्हनी के पास मेटाडोर अनियंत्रित होकर सड़क के बाएं तरफ पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Read More : CG Accident : दो बाइक आपस में भिड़ी, किशोरी की मौत, एक घायल…

वहीं वाहन में सवार कुशल गोड़ और आकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हर्ष की अस्पताल मेें उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा वाहन में सवार रामचरण, अजय सिन्हा, प्रहलाद गौर और पंडित ठाकुर गंभीर रूप से घायल है। जिनका अस्पताल मेें उपचार जारी है।

Next Story