Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 24 लोग घायल, 5 गंभीर...

Rohit Banchhor
10 Oct 2022 9:20 AM GMT
CG Accident
x

बालोद। CG Accident जिले के पुरूर के पास छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए है। वहीं 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More …

CG Accident

बालोद। CG Accident जिले के पुरूर के पास छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए है। वहीं 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Accident : दो बाइक आपस में भिड़ी, किशोरी की मौत, एक घायल…

बता दें कि गोंडवाना ट्रैवल्स की बस में करीब 46 लोग सवार होर गुरूर विकासखंड के ग्राम खैरवाही में छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से बस में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी पुरूर के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी बस चालक पर मौके से फरार है। जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है।

Next Story