Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : दो बाइक आपस में भिड़ी, किशोरी की मौत, एक घायल...

Rohit Banchhor
9 Oct 2022 12:57 PM GMT
Big Accident
x

राजनांदगांव। CG Accident जिले के जालबांधा पुलिस चौकी से लगे ग्राम पेटी मोड़ के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। वहीं बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई और एक युवक घायल है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को …

Big Accident

राजनांदगांव। CG Accident जिले के जालबांधा पुलिस चौकी से लगे ग्राम पेटी मोड़ के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। वहीं बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई और एक युवक घायल है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम…

बता दें कि घटना सुबह करीब 11 बजे की आसपास है। अतरिया निवासी खिलावन देवांगन का पुत्र टिकेश देवांगन अपनी बहन जानकी देवांगन के साथ मोटरसाइकिल से अपनी मौसी के घर ग्राम नगपुरा से गांव लौट रहे थे। तभी ग्राम पेटी मोड़ के पास मरौदा से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी बाइक टक्कर हो गई। जिससे जानकी की मौत हो गई।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीटा, किया चक्काजाम…

वहीं दूसरे बाइक में सवार मोहित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिससे यह एक्सीडेंट हुआ है। बहरहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Next Story