Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Elephant Attack : राशन खरीदकर गांव लौट रहे थे मामा-भांजा, हाथियों से हुआ सामना, दोनों घायल...

Rohit Banchhor
6 Oct 2022 4:42 PM GMT
Elephant Alert
x

कोरबा। Elephant Attack जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र में 30 से 40 हाथियों के झुंड डेरा डाला हुआ है और किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे। वहीं राशन लेकर बाइक से घर लौट रहे मामा-भांजे भी हाथी के हमले से घायल हो गए। वन विभाग ने तत्कालिक सहायता राशि प्रदान किया और जंगल की …

Elephant Alert

कोरबा। Elephant Attack जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र में 30 से 40 हाथियों के झुंड डेरा डाला हुआ है और किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे। वहीं राशन लेकर बाइक से घर लौट रहे मामा-भांजे भी हाथी के हमले से घायल हो गए। वन विभाग ने तत्कालिक सहायता राशि प्रदान किया और जंगल की ओर ना जाने लोगों को हिदायत दी।

Read More : Elephant Attack : दंतैल हाथी ने दो युवकों पर किया हमला, एक की मौत दूसरा का हालत गंभीर…

बता दें कि नवाडीह निवासी 35 वर्षीय शसेन्द्र खलखो और उसका भांजा अशोक तिग्गा 25 वर्ष बाइक में सवार होकर नवाडीह से भटगांव से जंगल के रास्ते राशन लेने गए हुए थे। वापस लौटते समय नवाडीह जंगल के पास एक हाथी से अचानक आमना-सामना हो गया और हाथी ने चलती बाइक से पीछे बैठे शसेन्द्र खलखो को सूंड से उठाकर पटक दिया।

Read More : Elephant Attack : सो रहे बुजुर्ग को हाथी ने सुड़ से उठाकर पटका, मौत, ग्रामीणो में दहशत…

वहीं बाइक चला रहा अशोक नीचे गिर पड़ा और जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकला और घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी। शसेन्द्र की पत्नी रिंकी खलखो ने बताया कि जब उसका भांजा अशोक घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी। तो गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि शसेन्द्र बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। वही बाइक चालू हालत में पड़ी हुई थी।

Read More : Elephant Attack : दो हाथी के दल ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट…

हाथी वहां से निकलकर जंगल की ओर से आ रहा था। तत्काल घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। शसेन्द्र की माने तो हाथी जब उस पर हमला किया उसके बाद उसने हाथी को देख कुछ समय के लिए पहले सांस रोक रखी थी। हाथी मरा हुआ समझकर उस पर दोबारा हमला नहीं किया।

Read More :
Corona Update 6 Oct : प्रदेश में आज कोरोना से 2 की मौत, इतने नए मरीजों की हुई पुष्टि, देखेँ जिलेवार आंकड़ें

उसके बाद उसे कोई सुध नहीं है। हाथी के हमले से शसेन्द्र के सिर और हाथ पर गम्भीर चोंट आई है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंचे बालको रेंजर ने तत्कालिक सहायता राशि 5 हजार दी और ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है।

Next Story