Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Elephant Attack : दंतैल हाथी ने दो युवकों पर किया हमला, एक की मौत दूसरा का हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
29 Sep 2022 9:31 AM GMT
Elephant Attack
x

धमतरी। Elephant Attack जिले के अरौद डूबान क्षेत्र स्थित सिलतरा में बीती रात एक दंतैल हाथी ने दो युवकों पर हमला कर दिया। जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए कांकेर के नरहरपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More : Elephant Attack …

धमतरी। Elephant Attack जिले के अरौद डूबान क्षेत्र स्थित सिलतरा में बीती रात एक दंतैल हाथी ने दो युवकों पर हमला कर दिया। जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए कांकेर के नरहरपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : Elephant Attack : सो रहे बुजुर्ग को हाथी ने सुड़ से उठाकर पटका, मौत, ग्रामीणो में दहशत…

बता दें कि चनागांव निवासी प्रियेश नेताम 26 वर्ष और संदीप कुंजाम 26 वर्ष कबड्डी मैच देखकर लौट रहे थे। तभी अचानक सामने एक दंतैल हाथी आ गया। जिससे हाथी ने दोनों युवक को उठाकर खेत में फेंक दिया। जिसके बाद हाथी ने प्रियेश को अपने पैर से कुचल दिया।

Read More : Elephant Attack : दो हाथी के दल ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट…

जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं संदीप रात भर अंधेरे में घायल अवस्था में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।

Next Story