Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Acid Attack : दो लड़किया जा रही थी पैदल, बाइक सवार ने किया एसिड अटैक, दोनों झुलसे...

Rohit Banchhor
1 Oct 2022 1:27 PM GMT
CG Crime
x

जयपुर। Acid Attack जिले के सांगानेर क्षेत्र में आज सुबह एक सिरफिरे बाइक सवार ने पैदल जा रही दो लड़कियों पर एसिड अटैक कर दिया। जिससे दोनों लड़की झूलस गई। वहीं बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पतासाजी कर रही है। Read More : ACID …

CG Crime

जयपुर। Acid Attack जिले के सांगानेर क्षेत्र में आज सुबह एक सिरफिरे बाइक सवार ने पैदल जा रही दो लड़कियों पर एसिड अटैक कर दिया। जिससे दोनों लड़की झूलस गई। वहीं बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पतासाजी कर रही है।

Read More : ACID ATTACK : तीन नाबालिग बहनों पर तेजाब से हमला, एक की हालत गंभीर

बता दें कि दोनों लड़कियां एक साथ नहीं थीं। दोनों एक-दूसरे से काफी दूरी पर थीं और सड़क पर पैदल अपने किसी काम से चली जा रहीं थीं। इसी बीच अचानक से बाइक सवार युवक ने इन पर एसिड अटैक किया। आरोपी युवक ने पहले एक लड़की पर एसिड फेंका, इसके बाद फिर थोड़ी दूर पर जा रही एक अन्य लड़की पर एसिड से हमला किया।

Read More : CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, डंडे और तवे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, और खुद भी कर ली खुदकुशी…

इधर एसिड से हमला होने के बाद लड़कियां झुलस गईं और जिससे वह मौके पर चीखने लगीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एसिड अटैक से लड़कियों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। आरोपी युवक ने जब दोनों लड़कियों पर एसिड फेंका तो एक लड़की के कंधे पर गिरा,

Read More : Accident : माँ की बरसी में जा रहा था बेटा, ट्रेलर ने रौंदा, हुई मौत…

जिससे उसका कन्धा मामूली जख्मी हुआ, जबकि दूसरी लड़की की पीठ पर एसिड गिरा तो उसकी पीठ मामूली जख्मी हो गई, दोनों लड़कियां खतरे से बाहर हैं और ठीक हैं। इधर पुलिस ने लड़कियों से आरोपी के बारे में पूछताछ की है तो लड़कियों का कहना है कि वह आरोपी को नहीं जानती। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त कर रही है।

Next Story