Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, गिफ्ट देने के बहाने बुलाया था घर में, गिरफ्तार

Rohit Banchhor
25 Sep 2022 9:49 AM GMT
CG Crime
x

बिलासपुर। CG Crime जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कलेक्ट्रेट कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी अनिरूद्ध राजपूत 31 वर्ष लोरमी का रहने वाला है। आरोपी कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है और वह …

CG Crime

बिलासपुर। CG Crime जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कलेक्ट्रेट कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि आरोपी अनिरूद्ध राजपूत 31 वर्ष लोरमी का रहने वाला है। आरोपी कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है और वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शासकीय क्वार्टर में रहता है। बताया जाता है कि आरोपी ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाली पीड़िता को जून 2021 में गिफ्ट देने के बहाने अपने घर बुलाया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

Read More : CG Crime : जेवर चमकाने के बहाने महिला के हजारों रूपए के जेवर पार, दो आरोपियों ने दी वारदात को अंजाम…

आरोपी ने लड़की को डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी के दर से पीड़िता ने घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज करता था और उसे परेशान करने लगा था। आरोपी के बार-बार परेशान करने से तंग युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Read More : CG Crime : छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, शर्ट और शरीर में मिला खून का धब्बा, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका…

इसके बाद नाराज परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई भी की थी, जिसकी वजह से आरोपी भाग गया था। इधर मामला सामने आने के बाद परिजन ने उसके खिलाफ थाना में शिकायत की। शिकायत के करीब 2 महीने बाद पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के शिरडी से गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story