Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : कपड़ा सूखाने के दौरान पति-पत्नी आए करंट की चपेट में, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम...

Rohit Banchhor
24 Sep 2022 2:26 PM GMT
CG News
x

बिलाईगढ़। CG News  जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाडीह में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। बताया जाता है कि महिला कपड़ा सूखा रही थी, तभी उसे करंट लगा। जिससे युवक अपनी पत्नी को बचाने के लिए दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। …

CG News

बिलाईगढ़। CG News जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाडीह में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। बताया जाता है कि महिला कपड़ा सूखा रही थी, तभी उसे करंट लगा। जिससे युवक अपनी पत्नी को बचाने के लिए दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : CG News : लापता अधेड़ का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि ग्राम डोमाडीह निवासी खुशबू पंकज घर के आंगन में कपड़ा सुखाने वाले तार में गीले कपड़े को सुखा रही थी। उसी तार के बगल में मौजूद पोल पर से करंट प्रवाहित हो रही थी। जिस पर अनजाने में महिला का हाथ लग गया और वह करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगी।

Read More : CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों ने 7 किलो का टिफिन बम किया बरामद, नक्सलियों के मंसूबे हुए फेल…

जिसे देख महिला के पति वीरेंद्र पंकज ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट के चपेट में आ गया। जिससे पति-पत्नी दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत महिला 6 माह से गर्भवती थी। वहीं इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है।

Next Story