Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ बनाया संबंध, फिर फावड़े से हमला कर की हत्या, गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
12 Sep 2022 12:17 PM GMT
CG Crime
x

कोरबा। CG Crime जिले में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी बात को लेकर विवाद होने पर युवक ने फावड़े से उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Read More : CG Crime : शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 10 …

CG Crime

कोरबा। CG Crime जिले में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी बात को लेकर विवाद होने पर युवक ने फावड़े से उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CG Crime : शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि 35 वर्षीय मृतिका का दमदहा रामपुर के रहने वाले 19 वर्षीय युवक समारू गोड़ से अवैध संबंध था। महिला के 3 बच्चे हैं। 10 सितंबर को महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी को बुलाया था। उसने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था, जिससे बच्चे बाहर ना आ सकें।

Read More : CG Crime : एक्सयूवी चालक ने पीछा कर की बाइक सवार से लूट, गौरव पथ रोड में दी वारदात को अंजाम…

इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने साथ में मुर्गा खाया और शराब पी। उसी रात को दोनों ने संबंध भी बनाया था। काफी देर तक दोनों में बातचीत भी होती रही, फिर रात को करीब 3 बजे आरोपी जाने लगा, तो महिला उसे रोकने लगी। जब युवक रूकने को राजी नहीं हुआ तो महिला ने उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वो नहीं जा सके।

aad

बस इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने फावड़ा उठाया और महिला के सिर पर तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद युवक लाश को छिपाने के लिए पड़ोस के घर में घसीटता हुए ले गया, लेकिन उसी वक्त वहां रहने वाले शख्स ने उसे शव को ठिकाने लगाते देख लिया। ये देखकर युवक वहां से भाग निकला था।

Read More : CG Crime : शराब पिलाकर किशोरी से किया गैंगरेप, चाकू की नोक पर दी वारदात को अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार…

जिसके बाद पड़ोसी ने ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर युवक की तलाश की गई। तब युवक पुलिस को गांव से ही मिला है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है।

Next Story