Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Health Tips : अगर शरीर में है खून की कमी तो जरूर करें किशमिश का सेवन, जानें कैसे करें इस्तेमाल, और क्या है इसके फायदे...

Sharda Kachhi
27 Aug 2022 2:43 AM GMT
Health Tips
x

नई दिल्ली, Health Tips : अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने लगती है, तो व्यक्ति को कई रोग घेरने लगते हैं। किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खून की कमी से होती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है तो जरूरी नहीं कि आप ब्लड …

Health Tips

नई दिल्ली, Health Tips : अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने लगती है, तो व्यक्ति को कई रोग घेरने लगते हैं। किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खून की कमी से होती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है तो जरूरी नहीं कि आप ब्लड बढ़ाने के सिर्फ दवा का ही उपयोग किया जाए। अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते है भी अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। ऐसा ही एक असरदार नुस्खा है भीगी हुई किशमिश खाकर भी हीमोग्लोबिन कमी को दूर कर सकते है, क्योंकि भीगे हुए किशमिश आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका लगातार सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और एनीमिया रोग दूर होता है।

READ MORE :Vastu Tips : घर में जरूर करें इन चीज़ों में बदलाव, होगी दोगुनी तरक्की, मां लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा…

उपयोग-

भीगे हुए किशमिश के इस नुस्खे को प्रयोग करने के लिए आपको रोजाना 50 ग्राम किशमिश और करीबी 1 छोटा ग्लास साफ पानी चाहिए। इस नुस्खे को अपनाने के लिए सबसे पहले रात को किशमिश को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद किसी बर्तन में किशमिश डाल कर उसमें 1 ग्लास पानी डालकर ढक दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। भीगी किशमिश के साथ उसका का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ad 2

फायदे-

-भीगी हुई किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, इसका नियमित सेवन आहार में करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है। आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगोकर खा सकते हैं, ऐसा करने से पेट साफ होता है।

-भीगी हुई किशमिश इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

-मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है।

-अगर आपका वजन नहीं बढ़ता हो तो भीगी हुई किशमिश खाएं। इसका सेवन करने से आसानी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं इसमें एनर्जी बढ़ाने की क्षमता भी होती है।

-भीगी हुई किशमिश में पोटाशियम होता है। इसका सेवन करने से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं।

Next Story