- Home
- /
- Entertainment News
- /
- Ind vs Zim : VVS...
Ind vs Zim : VVS Laxman बने कोच, जिम्बाब्वे जीतने के लिए टीम को करेंगे गाइड, BCCI सचिव ने की पुष्टि
रायपुर। Ind vs Zim वर्ड कप और एशिया कप से पहले भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के साथ सीरीज खेलना हैं जो बड़े टूर्नामेंट्स से पहले एक अच्छा अभ्यास होगा। इसके लिए BCCI ने VVS Laxman को एक बार फिर टीम इंडिया के कोच नियुक्त क्र दिए हैं। इसकी पुष्टि BCCI सचिव जय शाह ने की। …
रायपुर। Ind vs Zim वर्ड कप और एशिया कप से पहले भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के साथ सीरीज खेलना हैं जो बड़े टूर्नामेंट्स से पहले एक अच्छा अभ्यास होगा। इसके लिए BCCI ने VVS Laxman को एक बार फिर टीम इंडिया के कोच नियुक्त क्र दिए हैं। इसकी पुष्टि BCCI सचिव जय शाह ने की। जय शाह ने कहा कि वीवीएस लक्ष्मण तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में भारतीय टीम के प्रभारी होंगे।
Read More : IND Vs ZIM : जिम्बाब्वे की करारी हार तय, इस धाकड़ बल्लेबाज की हुई एंट्री, धवन के हाथ से गई कप्तानी
पहले टीम की कमान शिखर धवन के हाथो सौपी गई थी लेकिन राहुल के चोट से उबरने के बाद BCCI ने ऐलान किया कि भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल कप्तान की भूमिका में होंगे। भारतीय टीम इस दौरे पर मेजबान टीम के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। केएल राहुल इस दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान होंगे, जबकि शिखर धवन उपकप्तान की भूमिका में होंगे। इस सीरीज में टीम के प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
Read More : IND vs ZIM : वेस्टइंडीज फतह के बाद अब जिम्बाब्वे की बारी, एशिया कप की तैयारी पुख्ता करने उतारेगी Blue Army, जानें कब और कैसे देखे मैच
जाने शेड्यूल
Date | Match Details | Venues | Time (IST) |
Aug 18 (Thursday) | Zimbabwe vs India, 1st ODI | Harare Sports Club, Harare | 12:45 PM |
Aug 20 (Saturday) | Zimbabwe vs India, 2nd ODI | Harare Sports Club, Harare | 12:45 PM |
Aug 22, (Monday) | Zimbabwe vs India, 3rd ODI | Harare Sports Club, Harare | 12:45 PM |
भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।