IND vs ZIM : वेस्टइंडीज फतह के बाद अब जिम्बाब्वे की बारी, एशिया कप की तैयारी पुख्ता करने उतारेगी Blue Army, जानें कब और कैसे देखे मैच
दिल्ली। IND vs ZIM भारतीय टीम का विश्वभर में दबदबा कायम है। पहले इंग्लैंड को धुल चटाया और अब वेस्टइंडीज भी फतह कर लिया हैं।कैरेबियाई टीम को उसी की सरजमीं पर वनडे और टी20 सीरीज में मात देने के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच …
दिल्ली। IND vs ZIM भारतीय टीम का विश्वभर में दबदबा कायम है। पहले इंग्लैंड को धुल चटाया और अब वेस्टइंडीज भी फतह कर लिया हैं।कैरेबियाई टीम को उसी की सरजमीं पर वनडे और टी20 सीरीज में मात देने के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। भारतीय टीम 6 साल बाद जिम्बाब्वे की धरती पर द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला खेलेगी।
कहाँ देखे लाइव मैच
भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। सोनी सिक्स पर अंग्रेजी, सोनी टेन 3 पर हिन्दी और सोनी टेन 4 पर तमिल और तेलुगु भाषा में इन मैचों का आनंद लिया जा सकेगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जा सकेगी।
Read More : IND-W vs ENG-W CWG SF : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा फाइनल में बनाई जगह
जिम्बाब्वे के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। एक बार फिर प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर नहीं जाएंगे।
भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वॉशिंग्टन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।
जाने शेड्यूल
Date | Match Details | Venues | Time (IST) |
Aug 18 (Thursday) | Zimbabwe vs India, 1st ODI | Harare Sports Club, Harare | 12:45 PM |
Aug 20 (Saturday) | Zimbabwe vs India, 2nd ODI | Harare Sports Club, Harare | 12:45 PM |
Aug 22, (Monday) | Zimbabwe vs India, 3rd ODI | Harare Sports Club, Harare | 12:45 PM |