Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : संबोधन संस्था द्वारा मुंशी प्रेमचंद एवं स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

naveen sahu
29 July 2022 10:57 AM GMT
CG
x

मनेंद्रगढ़ एस के मिनोचा। CG पर्यावरण एवं साहित्य के लिए संकल्पित संस्था संबोधन साहित्य एवं कला संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े हरेली त्यौहार के अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रखी गई। संस्था के वरिष्ठ अध्यक्ष जगदीश पाठक की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संबोधन संस्था के साहित्य प्रभारी सतीश उपाध्याय ने …

CG

मनेंद्रगढ़ एस के मिनोचा। CG पर्यावरण एवं साहित्य के लिए संकल्पित संस्था संबोधन साहित्य एवं कला संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े हरेली त्यौहार के अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रखी गई। संस्था के वरिष्ठ अध्यक्ष जगदीश पाठक की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संबोधन संस्था के साहित्य प्रभारी सतीश उपाध्याय ने 31 जुलाई मुंशी प्रेमचंद जयंती पर काव्य गोष्टी एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई।

Read More : CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, छत्तीसगढ़ी गायक चढ़ा पुलिस के हत्थे…

संबोधन कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा राम मंदिर प्रांगण में संचालित संबोधन पुस्तकालय के विधिवत संचालन के लिए उपकार शर्मा को पुस्तकालय प्रभारी नियुक्त किया। संस्था द्वारा 1 अगस्त से संबोधन पुस्तकालय सायं 5:00 से 8:00 तक नियमित रूप से अब संचालित किया जाएगा। प्रचार प्रसार प्रभारी नरेंद्र अरोड़ा द्वारा पुस्तकालय के नियमित संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।बैठक में संस्था के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिवारी, सचिव संजय ताम्रकार ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।

Read More : CG Crime : इंस्टाग्राम में अश्लील वीडियो डालना युवक को पड़ा महंगा, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

संस्था अध्यक्ष जगदीश पाठक ने कहा कि साहित्य में रुचि रखने वाले लोगों को संस्था की सदस्यता दिया जाना चाहिए जिससे साहित्य एवं सांस्कृतिक पक्ष भी मजबूत हो सके। कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद तिवारी साहित्य प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संस्था की नवीन सदस्यता की जानकारी प्रस्तुत की। संबोधन कार्यकारिणी सदस्यों में जगदीश पाठक विनोद तिवारी, उपकार शर्मा सतीश उपाध्याय नारायण प्रसाद तिवारी बैठक में उपस्थित थे।

Next Story