Amazon Alexa के सैंकड़ो कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, America-Canada-India में दिखेगा असर....

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपनी एलेक्सा डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। अमेजन ने ये फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नए सिरे से काम करने के बीच लिया है।

By :  yuvraj
Update: 2023-11-18 05:22 GMT

Amazon Layoff: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपनी एलेक्सा डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। अमेजन ने ये फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नए सिरे से काम करने के बीच लिया है। अमेजन के एलेक्सा और फायर टीवी के उपाध्यक्ष डैनियल रौश ने कहा कि कई पदों में कटौती की जाएगी। हालांकि उनकी तरफ से कर्मचारियों की कटौती का कोई आंकड़ा नहीं साझा किया गया है।

Amazon Layoff: Alexa में होगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी। भारत-कनाडा और अमेरिका के कर्मचारियों पर पड़ेगा असर। एपी, न्यूयॉर्क। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपनी एलेक्सा डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। अमेजन ने ये फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नए सिरे से काम करने के बीच लिया है। अमेजन के एलेक्सा और फायर टीवी के उपाध्यक्ष डैनियल रौश ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में लिखा है कि कंपनी कुछ भूमिकाओं को खत्म कर रही है। इस वजह से लिया अमेजन ने फैसला उन्होंने कहा कि जैसा कि हम लगातार आविष्कार कर रहे हैं और हम अपनी व्यावसायिक प्राथमिकताओं के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए अपने कुछ प्रयासों को स्थानांतरित कर रहे हैं।

हम जानते हैं कि यह आविष्कार ग्राहकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जिसमें हमारे संसाधनों को अधिकतम करना और एआई पर केंद्रित प्रयास शामिल हैं। अमेजन करेगा कर्मचारियों की छंटनी भारत-कनाडा और अमेरिका के कर्मचारियों पर पड़ेगा असर अमेजन द्वारा जारी आदेश का का असर अमेरिका, कनाडा और भारत में देखने को मिलेगा। कंपनी के अनुसार, भारत-कनाडा और अमेरिका के कर्मचारियों पर कटौती का असर पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पिछले साल के अंत में और इस साल की शुरुआत में 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इस कटौती में भी अमेजन की एलेक्सा डिवीजन प्रभावित हुई थी।

Tags:    

Similar News