IPL 2024 : MI ने हार्दिक को बनाया कप्तान तो टूटा इस खिलाड़ी का दिल! कही ये बात

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया है।

By :  yuvraj
Update: 2023-12-16 09:34 GMT



IPL 2024 : मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया है। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने टीम को पांच बार खिताब जिताया। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रशंसक निराश हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी दुखी हैं। सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है।

IPL 2024 : सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों को लग रहा है कि रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्यकुमार नाराज हैं। कहा जा रहा था कि अगर रोहित कप्तानी से हटते हैं तो सूर्या को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। वह फ्रेंचाइजी के साथ लगातार बने हुए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में कप्तानी भी की थी, लेकिन हार्दिक को कप्तान बना दिया गया। हार्दिक दो साल पहले मुंबई को छोड़कर गुजरात चले गए थे। वहां उन्होंने दो सीजन में कप्तानी की थी। अब वह वापस मुंबई की टीम में आए हैं और उन्हें कप्तान बना दिया गया है।

सूर्या की पत्नी भी निराश

सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी भावना जाहिर की। हालांकि, उन्होंने कुछ देर बाद इसे डिलीट कर लिया। देविशा शेट्टी ने लिखा था, ''आप जिस तरह से लोगों के साथ व्यवहार करते हैं वह हमेशा याद रखा जाएगा।''

बुमराह ने जताई थी नाराजगी

सूर्या मुंबई इंडियंस से जुड़े पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने हार्दिक को टीम में लाए जाने या उन्हें कप्तान बनाए जाने पर दुख जताया है। जब हार्दिक ट्रेड के जरिए वापस मुंबई की टीम में आए थे तो जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था, ''कभी-कभी मौन ही सर्वोत्तम उत्तर होता है।'' इस पोस्ट को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था, ''कभी-कभी लालची होना अच्छा है और वफादार होना अच्छा नहीं है।''

Tags:    

Similar News