CG Crime : घर घुसकर भाजपा नेता की हत्या, पत्नी ने देवरों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी...

CG Crime : घर घुसकर भाजपा नेता की हत्या, पत्नी ने देवरों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी...

Update: 2023-10-15 14:28 GMT


धमतरी। CG Crime जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम मरौद में रविवार सुबह भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुरुद थाने में जमकर हंगामा मचाया। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की पत्नी ने अपने ही दो देवरों यानी मृतक के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बता दें कि भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी कुरुद के पूर्व विधायक सोम प्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे थे। वे पत्नी के साथ मरौद गांव में रहते थे। मृतक का अपने भाइयों के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा था। पहले भी उनके और भाइयों के बीच झगड़े हो चुके थे। इस झगड़े की शिकायत पुलिस में भी हो चुकी थी। 15 अक्टूबर की सुबह 8-10 लोग लाठी, रॉड लेकर चन्द्र शेखर के घर आए। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर नेता पर हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर और उनकी पत्नी घायल हो गईं। दोनों को धमतरी के डीसीएच हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। वहीं एएसपी मधुलिका सिंह ने कहा कि चंद्र शेखर गिरी, महेंद्र गिरी और हिम गिरी तीनों भाई हैं। तीनों के बीच सालों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। जब-जब तीनों ने पुलिस में शिकायत की, तब-तब उस शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई की गई। आज महेंद्र गिरी और हिम गिरी साथियों के साथ चंद्र शेखर के घर पहुंचे। उन्होंने चंद्र शेखर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया हैं। आरोपियों के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई हैं। महेंद्र गिरी और हिम गिरी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags:    

Similar News