CG Crime : कथा के दौरान चोरी करने की कर रही थी कोशिश, 10 अंतर्राज्यीय महिलाएं गिरफ्तार...

CG Crime : कथा के दौरान चोरी करने की कर रही थी कोशिश, 10 अंतर्राज्यीय महिलाएं गिरफ्तार...

Update: 2023-10-08 13:07 GMT


दुर्ग। CG Crime जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़िया में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम फिर एक बार चोरों के टारगेट पर है। कथा के पहले ही दिन चोरी करने की कोशिश करते हुए नंदिनी थाना पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिलाएं मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। नंदिनी पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

बता दें ग्राम कोड़िया में शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया है। वहां एमपी के सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा कथा वाचन कर रहे हैं। आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। इस कथा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। श्रद्धालुओं के साथ ही यहां पर चोर बदमाश भी सक्रिय हैं। कथा के पहले ही दिन नंदिनी पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं भीड़ में गहने और अन्य सामान चोरी करने का प्रयास कर रही थीं। लोगों ने महिलाओं की संदिग्ध गतिविधि को देखकर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। नंदिनी थाना टीआई राजेश साहू ने बताया पकड़ी गई महिलाओं में ग्राम उमराव मध्यप्रदेश निवासी दीपू बाई जाटव 23 वर्ष, पोनिया बाई जाटव 32 वर्ष, मिथलेश बाई सेन 40 वर्ष, जमुना दास कालोनी अशोक नगर सागर मध्यप्रदेश निवासी रेखा जाटव 33 वर्ष, उषा बाई जाटव 30 वर्ष, अघोड़ नगर जिला सागर मध्यप्रदेश निवासी पीरकाही जाटव 60 वर्ष, विजेता सिंह 24 वर्ष, कलमना मार्केट नागपुर महाराष्ट्र निवासी चंदा शेंडे 42 वर्ष, छाया बाई पात्रे 35 वर्ष और ईदगाह मैदान आगरा उत्तर प्रदेश निवासी कमलेश जाटव 45 वर्ष है। पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Tags:    

Similar News