Bigg Boss : ये हैं बिग बॉस के वो कपल्स जिन पर लगा फेक कपल का ठप्पा, लिस्ट में नंबर 1 ने पार की सारी हदें...

Bigg Boss : टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस हमेशा ही अपने दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है।

Update: 2023-11-28 08:01 GMT


Bigg Boss : टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस हमेशा ही अपने दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है। इस समय टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस 17' का भी दर्शक खूब आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के इस दौर में दर्शकों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन है। ऐसे में रियल और फेक कंटेस्टेंट में फर्क समझ जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बिग बॉस के उन कपल कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने फेक का टैग दिया है।

मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा

Bigg Boss : 'बिग बॉस 17' के सबसे चर्चित कपल मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा अपने गेम से दर्शकों के खूब प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोगों इन दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इन्हें फेक कपल का नाम दिया गया है।

मायशा अय्यर और ईशान सहगल

बिग बॉस 15 में अपने गेम से सबको के बीच चर्चा में रहने वाली मायशा अय्यर पर भी यह आरोप लग चुका है कि उन्होंने दर्शकों का वोट हासिल करने के लिए ईशान सहगल से प्यार का नाटक किया था। दोनों पर फेक कपल का टैग लगा था।

सौंदर्या शर्मा और गौतम विज

Bigg Boss : बिग बॉस 16 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट सौंदर्य शर्मा आज भी दर्शकों के बीच अपने फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 16 में उनके और गौतम विज के रिश्ते को ऑडियंस ने फेक बताया था और दोनों पर फेम पाने के लिए ये नाटक रचने का भी गंभीर आरोप लगा था।

नोरा फतेही और प्रिंस नरूला

रिएलिटी शो के चर्चित नाम प्रिंस नरूला भी बिग बॉस के घर में प्यार का नाटक कर चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ प्यार के नाटक किया था और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।

Tags:    

Similar News