Bigg Boss 17: एल्विश यादव की एक्स GF की हुई बिग बॉस शो में एंट्री,क्या एल्विश के नाम से मिलेगा फायदा? पूरी जानकारी पढ़े...

Bigg Boss 17: एल्विश यादव की एक्स GF की हुई बिग बॉस शो में एंट्री,क्या एल्विश के नाम से मिलेगा फायदा? पूरी जानकारी पढ़े ...

Update: 2023-10-09 07:18 GMT

Bigg Boss 17: सलमान खान का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर दर्शकों में बज बना हुआ है। इस बार शो में दिल, दिमाग और दम का खेल देखने को मिलेगा। दर्शकों को बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार है। हर दिन शो और कंटेस्टेंट से जुड़ी नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। फैंस अपना दिल थाम कर नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हमेशा की तरह ही इस बार भी शो में कई जानी मानी हस्तियां नजर आने वाली हैं। इसी बीच अब एक ऐसा नाम सामने आ रहा है, जिसे सुनकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। सलमान खान के शो में कोई और नहीं, बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री लेने जा रही हैं।

बिग बॉस के घर में पक्की हुई एल्विश की एक्स की एंट्री, 'बिग बॉस 17' को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। सलमान खान के शो में अब एल्विश यादव के पहले प्यार का नाम भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया की रिपोर्ट की अनुसार शो में एल्विश की एक्स कीर्ति मेहरा का नाम भी फाइनल हो चुका है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या कीर्ति को एल्विश के नाम का फायदा मिलेगा। इन कंटेस्टेंट संग होगी टक्कर बिग बॉस 17 के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। इन लिस्ट में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कंवर ढिल्लों, शिल्पा सेठी, मनस्वी ममगई, अरमान मलिक, पायल मलिक, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार के बाद अब अब कीर्ति मेहरा का नाम सामने आ चुका है। बता दें कि एल्विश और कीर्ति ने एक दूसरे को काफी वक्त तक डेट किया था।

कौन है एल्विश की एक्स कीर्ति मेहरा आपको बता दें कि एल्विश यादव की तरह ही उनकी एक्स कीर्ति मेहरा भी काफी फेमस हैं। कीर्ति एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। सोशल मीडिया पर कीर्ति अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। दोनों जब एक दूसरे को डेट करते थे तब फैंस को लगता था कि वह जल्द ही शादी की खबर सुनाएंगे, लेकिन उन्होंने अचानक ही ब्रेकअप की खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका दिया था। ब्रेकअप के बाद खबरें आईं थी कि एल्विश ने कीर्ति को धोखा दिया है। हालांकि, बाद में कीर्ति ने क्लियर किया कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए थे। बता दें कि 'बिग बॉस 17' इसी महीने 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार व रविवार रात 9 बजे ऑनएयर होगा।

Tags:    

Similar News