Bihar News : सरयु नदी में नाव पलटी, 3 की गई जान, 18 लापता, रेस्क्यू जारी...

Bihar News : सरयु नदी में नाव पलटी, 3 की गई जान, 18 लापता, रेस्क्यू जारी...

Update: 2023-11-01 16:44 GMT


छपरा। Bihar News बिहार के छपरा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के मटियार घाट पर सरयु नदी में आज शाम एक नाव पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक तीन शवों को बरामद किया है। बाकी अन्य की तलाश जारी है। बचाव अभियान में अंधेरा बाधा बन रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला के डीएम और एसपी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों को ढूंढने के निर्देश दिए। फिलहाल यहां अफरातफरी का माहौल है।

बता दें कि नाव पर सवार सभी लोग किसान हैं, जो दियारा में परवल की खेती करते हैं। दियारा में खेती करने के बाद ये सभी नाव पर सवार होकर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी अचानक नाव सरयू नदी में पलट गयी। सूचना के बाद नदी तट पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं सूचना के बाद मांझी थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। नाव पर कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि अभी भी होना बाकी है। रात का समय होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है। नाव पलटने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

Tags:    

Similar News