Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर, 4 लोगों की गई जान, 2 की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
27 Sep 2023 2:31 PM GMT
MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर, 4 लोगों की गई जान, 2 की हालत गंभीर...
x

मंडला। MP Accident जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी के पास नेशनल हाइवे-30 में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। बता …

MP Accident

मंडला। MP Accident जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी के पास नेशनल हाइवे-30 में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। बता दें कि बीती रात 6 लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर ग्राम बम्हनी बंजर से डूंगरा जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम बरखेड़ी के पास रायपुर से मंडला की ओर आ रहे ट्रक ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 3 पुलिसकर्मियों की गई जान, दो घायल…

इस दुर्घटना में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। जबकि अन्य लोगों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। बताया जाता है कि बोलेरो में सवार सभी लोग अस्पताल से घर लौट रहे थे, रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में लक्ष्मीबाई पति संजय यादव 38 वर्ष, रानीबाई पति मुन्नालाल यादव 58 वर्ष, सुभद्रा बाई पति सनीलाल यादव 42 वर्ष निवासी ग्राम मालनवाड़ा और दुर्गेश उइके 22 वर्ष निवासी ग्राम डूंगरा की मौत हो गई।

Read More : MP Accident : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, 2 लोगों की गई जान, कई यात्री घायल…

वहीं इस हादसे में गंभीर चोटें पहुंची हैं जिनमें इंद्रेश उइके 32 वर्ष, इन्द्राबाई पति राकेश यादव 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम डूंगरा हैं। इनको उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले में चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की पतासाजी कर रही है।

Next Story