CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट सवार 2 युवकों को रौंदा, एक की गई जान...

सरगुजा। CG Accident जिले के अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच-43 पर ग्राम बतौली से लगे कुनकुरी के पास बीती रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट सवार 2 युवकों को रौंद डाला। हादसे में एक युवक का सिर हाइवा के पहिए से कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल …
सरगुजा। CG Accident जिले के अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच-43 पर ग्राम बतौली से लगे कुनकुरी के पास बीती रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट सवार 2 युवकों को रौंद डाला। हादसे में एक युवक का सिर हाइवा के पहिए से कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने फरार हाइवा चालक की पतासाजी कर रही है।
Read More : CG Accident : तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर गई जान…
बता दें कि शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के लकड़ापारा निवासी रोहित टोप्पो 26 वर्ष अपने साथी बृजेश पैकरा के साथ किसी काम से बुलेट क्रमांक सीजी 15 सीवी 2697 से सीतापुर गया था। काम खत्म होने के बाद दोनों रात को अंबिकापुर लौट रहे थे। रास्ते में एनएच-43 स्थित बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुनकुरी के पास सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बुलेट को टक्कर मार दी। इससे दोनों सडक़ पर गिर गए। इस दौरान हाइवा का पहिया रोहित का सिर कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Read More : CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर पेड़ से जा टकराई, एक की गई जान…
जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बतौली पुलिस ने घायल युवक को बतौली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बृजेश की स्थिति को गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
