Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Suicide : दो करोड़ के ठगी का शिकार हुए व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, एक दिन पहले रूका था होटल में, सुसाइड नोट बरामद...

Rohit Banchhor
21 Sep 2023 12:38 PM GMT

सरगुजा। Suicide जिले के नमनाकला में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यापारी ने होटल के कमरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। बताया जाता है कि व्यापारी एक फर्जी कंपनी के झांसे में आकर 2 करोड़ …

CG Suicide

सरगुजा। Suicide जिले के नमनाकला में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यापारी ने होटल के कमरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। बताया जाता है कि व्यापारी एक फर्जी कंपनी के झांसे में आकर 2 करोड़ की ठगी के शिकार भी हुआ था।

Read More : Suicide : आंगन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि शहर के बौरीपारा निवासी व्यवसायी गुरुपद जायसवाल 60 वर्ष खुद का पुश्तैनी मकान होने के बाद भी पारिवारिक और आर्थिक कारणों से पिछले कई महीनों से नमनाकला में किराए के मकान में निवास कर रहे थे। बुधवार सुबह से वे घर से निकले थे। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी खोजबीन में लगे थे। लगातार मोबाइल पर घण्टी जा रही थी लेकिन व्यवसायी गुरुपद जायसवाल फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। गुरुवार की सुबह उनके एक रिश्तेदार रास्ते से गुजर रहे थे। होटल के सामने उनकी वाहन देखकर घरवालों को फोन किया। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गुरुपद जायसवाल इसी होटल के कमरे में बुधवार दोपहर 12 बजे से रुके हुए है। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन के समक्ष होटल के कमरे का दरवाजा खोला तो व्यवसायी गुरुपद जायसवाल की फांसी पर लटकी लाश मिली। कमरे के बेड के ऊपर उनकी फांसी पर लटकी लाश थी। पंखा में उन्होंने रस्सी का फंदा बनाया था। बेड पर ही उनका चश्मा, मोबाइल रखा हुआ था। इसी कमरे में दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसके अलावा एक कापी भी मिली है। कापी में मृतक व्यवसायी गुरुपद जायसवाल ने कई महीनों से कई पन्नों में जीवन में हो रहे घटनाक्रम का उल्लेख किया है। व्यवसायी गुरुपद जायसवाल कोलकाता की एक कथित कंपनी के झांसे में फंस गए थे। कंपनी ने उन्हें झांसा दिया था कि उन्हें यूरेनियम का भंडार मिला है। यह अनुमति प्राप्त खदान है। कंपनी द्वारा यूरेनियम का शोधन किया जाएगा। इसमें राशि निवेश करने पर कई गुना लाभ होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Read More : Suicide : अपने बर्थडे के दिन किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी…

दो करोड़ निवेश के बाद कुछ काम नहीं होने पर उन्होंने संबंधित लोगों पर दबाब बनाया तब उन्हें कथित रूप से दो हजार करोड़ का भारतीय रिजर्व बैंक का चेक जारी कर दिया गया था। बैंक में पता करने पर जानकारी मिली कि ऐसा कोई चेक नहीं होता है, यह फर्जी चेक है। इसके बाद गुरुपद जायसवाल कोलकाता भी गए थे लेकिन न तो कंपनी का पता चला और न ही वे लोग मिले। उस दौरान शहर लौटने के बाद उन्होंने व्यथित होकर हाथ की नस काट आत्महत्या की कोशिश की थी। बरामद सुसाइड नोट में पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों,कथित कंपनी में करोड़ों के निवेश था धोखाधड़ी का शिकार होने स्थानीय लोगों, कुछ परिचितों, रिश्तेदारों द्वारा रुपये वापस करने दबाब बनाने का भी उल्लेख है। पुलिस सुसाइड नोट तथा कापी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इसमें नामजद लोगों के साथ रुपये लेन देन, विवाद और ठगी का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जांच में जुट गई है।

Next Story