Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : लाठी-डंडा से पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, माहौल तनावपूर्ण, आरोपी फरार...

Rohit Banchhor
17 Sep 2023 12:05 PM GMT
CG Crime
x

दुर्ग। CG Crime जिले के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका में शनिवार की रात एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। Read More : CG Crime …

CG Crime

दुर्ग। CG Crime जिले के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका में शनिवार की रात एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Read More : CG Crime : 90 लाख के चांदी के साथ चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस जांच में जुटी…

स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर 38 वर्ष निवासी सुंदर नगर कोहका के रूप में हुई है। घटना रात 9.30 बजे सुंदर नगर की है। यहां रहने वाले सचिन चौधरी किसी लडक़ी से खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां चंद्रशेखर का छोटा भाई युगल किशोर निकला। उसने सचिन को कहा इस तरह कहीं भी लडक़ी से बात करने से उसके घर के पास का माहौल खराब होता है। इसे लेकर सचिन युगल से झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ता देख चंद्रशेखर ठाकुर घर से बाहर आया और दोनों का विवाद शांत कराने लगा। इस पर सचिन ने अपने भाई गोविंदा चौधरी को फोन करके बुला लिया।

Read More : CG Crime : लापता युवक की मिली लाश, दोस्त ने की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

गोविंदा बेस बल्ला और डंडा लेकर आया और चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटने लगा। उसकी छाती में संघातक वार के कारण गहरी चोट लग जाने से वो वहीं ढेर हो गया। सूचना पाकर 112 की टीम पहुंची। उसने चंद्रशेखर को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्मृति नगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर और उसका भाई युगल राज मिस्त्री का काम करते हैं। आरोपी अक्सर वहां लडक़ी से बात करते रात में खड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Next Story