Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : 80 लाख के इनामी नक्सली को कांकेर पुलिस ने लिया रिमांड पर, पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे...

Rohit Banchhor
16 Sep 2023 2:25 PM GMT
CG News
x

कांकेर। CG News जिला पुलिस ने 80 लाख के इनामी नक्सली को मध्यप्रदेश के जबलपुर से रिमांड पर लिया है। इनामी नक्सली अशोक रेड्डीर जब अपनी इलाज कराने जबलपुर गया हुआ था तभी मध्यप्रदेश के एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब लगभग एक महीने बाद कांकेर पुलिस नक्सली को रिमांड में लेकर पूछताछ करने …

CG News

कांकेर। CG News जिला पुलिस ने 80 लाख के इनामी नक्सली को मध्यप्रदेश के जबलपुर से रिमांड पर लिया है। इनामी नक्सली अशोक रेड्डीर जब अपनी इलाज कराने जबलपुर गया हुआ था तभी मध्यप्रदेश के एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब लगभग एक महीने बाद कांकेर पुलिस नक्सली को रिमांड में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है।

Read More : CG News : पानी से भरे पूल को पार कराने पर यात्री बस जब्त, चालक का लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित…

बता दें कि इलाज करवाने जबलपुर पहुंचे 80 लाख के इनामी नक्सली डीकेएसजेडसी सदस्य अशोक रेड्डीर उर्फ बलदेव को लगभग एक माह पहले मध्य प्रदेश के एटीएस ने दबोचा था। नक्सली के खिलाफ कांकेर जिले के छोटेबेठिया में अपराध दर्ज है। जिसको लेकर पूछताछ के लिए कांकेर पुलिस जबलपुर जेल से 15 सितंबर को कांकेर लाई है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपी को 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इनामी नक्सली से कांकेर पुलिस 20 सितंबर तक पूछताछ करेगी, जिसमें कई अहम जानकारी का खुलासा हो सकता है।

Next Story