Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite surrender : लोन वर्राटू के तहत 1 लाख के इनामी माओवादी सहित कुल 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर...

Rohit Banchhor
15 Sep 2023 2:57 PM GMT

दंतेवाड़ा। Naxalite surrender पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0, उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग. शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा …

Naxalite surrenderदंतेवाड़ा। Naxalite surrender पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0, उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग. शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 1 लाख का एक ईनामी माओवादी सहित कुल 05 माओवादियों ने अपने आप को सरेंडर किया है।

Read More : Naxalite surrender : 8 लाख के ईनामी महिला सहित दो पुरूष नक्सलियों ने किया सरेंडर…

बता दें कि उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, कमाण्डेंट नीरज यादव 111 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी विवेक कुमार सिंह 111 वी वाहिनी सीआरपीएफ, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी प्रभाकर उपध्याय रेंज दन्तेवाड़ा, उप कमाण्डेंट सत्य नारायण तंवर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा उपरोक्त आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

Read More : Naxalite surrender : इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 17 साल से थी नक्सल संगठन में सक्रिय…

इन्होंने किया सरेंडर-
1. कोसरू उर्फ कोहला अलामी 36 वर्ष जाति माड़िया निवासी परलनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर,(कुसमेली पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष)। (ईनामी 01 लाख)
2. बदरू अलामी 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी परलनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर, (कुसमेली पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष)।
3. विज्जा माड़वी 33 वर्ष जाति माड़िया निवासी ऐटेपाल टक्कोपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, (जियाकोड़ता पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष)।
4. माड़के कवासी पति गंगा कवासी 46 वर्ष जाति माड़िया निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, (जियाकोड़ता पंचायत केएएमएस सदस्या)।
5 हड़मे मण्डावी पति मासा मण्डावी 33 वर्ष जाति माड़िया निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, (जियाकोड़ता पंचायत केएएमएस सदस्या)।

Next Story