Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite surrender : इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 17 साल से थी नक्सल संगठन में सक्रिय...

Rohit Banchhor
13 Aug 2023 1:41 PM GMT
Naxalite surrender
x

सुकमा। Naxalite surrender जिले में 8 लाख की इनामी एक महिला नक्सली ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर नक्सली पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली …

Naxalite surrenderसुकमा। Naxalite surrender जिले में 8 लाख की इनामी एक महिला नक्सली ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर नक्सली पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली और संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा।

Read More : Naxalite surrender : सरकार की विचारधारा से प्रेरित होकर इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, पीपीसीएम संगठन में था सक्रिय…

महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैम्पों के निर्माण और आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर सिमटता जा रहा हैं। पिछले कुछ सालों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गए हैं। कैडरो में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। साथ ही समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। महिला नक्सली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सुकमा रजत नाग के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

Next Story