Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Health Tips : अगर चाहते हैं कि हड्डियां रहें मजबूत, तो कम कर दें इस चीज का सेवन, BP भी रहेगा अंडर कंट्रोल!

Sharda Kachhi
15 Sep 2023 3:01 AM GMT
Health Tips :
x

Health Tips :

Health Tips : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो चला है। शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहें। आहार में कई प्रकार के मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता …

Health Tips :
Health Tips :

Health Tips : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो चला है। शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहें। आहार में कई प्रकार के मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाने में लाभकारी है। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें रोज क्या खाना चाहिए इससे जरूरी ये जानना है कि किन चीजों से परहेज किया जाना मौजूदा समय में सबसे जरूरी है।

Health Tips : स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चीनी और नमक दोनों का सेवन कम कर लें। नमक के अधिक सेवन को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता है। इससे सबसे ज्यादा जोखिम ब्लड प्रेशर बढ़ने का होता है और यह स्थिति आपके हृदय की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अधिक नमक आपकी हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। आइए अधिक नमक से होने वाले जोखिमों के बारे में जानते हैं।

नमक के कारण शरीर में कम हो जाता है कैल्शियम

Health Tips : हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए जिन पोषक तत्वों को सबसे आवश्यक माना जाता है, कैल्शियम उनमें से एक है। अध्ययनों में पाया गया है कि यदि आप बहुत अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करते हैं तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी का कारण बन सकती है। जितना अधिक नमक आप खाते हैं, उतना अधिक कैल्शियम आपके शरीर से निकल जाता है, जिसका अर्थ है कि यह आपकी हड्डियों के लिए भी बहुत हानिकारक है।

एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम लेने का लक्ष्य रखें।

ज्यादा नमक हार्ट के लिए भी ठीक नहीं

Health Tips : रक्तप्रवाह में सोडियम का बढ़ा हुआ स्तर किडनी से पानी निकालने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे शरीर की रक्त वाहिकाओं पर तनाव पड़ता है। उच्च रक्तचाप अंततः स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। चूंकि किडनी अतिरिक्त नमक को बाहर निकालने के लिए लगातार काम करती है, इसलिए यह स्थिति किडनी की भी बीमारियों का कारण बन सकती है।

सोडियम की अधिकता से होने वाली इन समस्याओं को भी जानिए

सोडियम/नमक का अत्यधिक सेवन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। इसका मांसपेशियों-हड्डियों से लेकर कई अन्य अंगों पर भी गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है।
हृदय की मांसपेशी की समस्या
सिरदर्द- किडनी के रोग
ऑस्टियोपोरोसिस
दिल के धड़कनों की समस्या।
उच्च रक्तचाप
किडनी की पथरी।
पेट के कैंसर का जोखिम।

Next Story