Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
14 Sep 2023 12:56 PM GMT
CG Crime
x

खैरागढ़। CG Crime जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलरडीह में बुधवार को महिला की बेरहमी हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के …

CG Crime

खैरागढ़। CG Crime जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलरडीह में बुधवार को महिला की बेरहमी हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Read More :
CG Crime : ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी, लॉकर तोड़कर अज्ञात चोरों ने किया नोटों पर हाथ साफ…

बता दें कि ग्राम गोलरडीह में कल गौतरहीन बाई की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई लेकिन गांव की महिला का इतनी बेरहमी से कत्ल करेगा कौन ये बड़ा सवाल था। कत्ल की सभी एंगलो पर पुलिस जांच करने में जुट गई। वहीं मुखबिर की मदद से पुलिस को मृतिका के पति से झगड़े की बात पता चली।

Read More : CG Crime : मेडिकल कॉलेज से फरार हुए हत्या के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपने मासूम बच्चे की रेता था गला…

वहीं मृतिका गौतरहीन बाई का पति कत्ल के बाद से ही फरार था। मामले में खोजबीन करने पर फरार जानलाल बैगा को पुलिस ने घेराबंदी कर अमरपुर जंगल से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूछताछ में जानलाल ने पत्नी गौतरहीन बाई से विवाद होने पर उसकी कुल्हाड़ी मार कर हत्या करना स्वीकार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story