Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : दो भाईयों की कुंए में डूबने से गई जान, कल दोपहर से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
13 Sep 2023 12:16 PM GMT
MP News
x

दमोह। MP News जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदार चिल्ला में दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कल दोपहर से लापता थे। पुलिस की तलाश में दोनों बच्चे के शव कुएं में मिले। बच्चों की मौत से परिवार में मातम पसरा गया। …

MP News

दमोह। MP News जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदार चिल्ला में दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कल दोपहर से लापता थे। पुलिस की तलाश में दोनों बच्चे के शव कुएं में मिले। बच्चों की मौत से परिवार में मातम पसरा गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Read More : MP News : करोड़ों रूपए की सोना तस्करी करते दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि दोनों बच्चे आरिश खान 8 वर्ष और अल्फेज खान 7 वर्ष मंगलवार दोपहर घर से लापता हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। रात में सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। तलाश करने पर घर में बने कुएं में दोनों बच्चों के शव मिले। दोनों के शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया भेजे गए हैं। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Next Story