Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Breaking News : अनंतनाग में हुई मुठभेड़, डीएसपी, कर्नल व मेजर हुए शहीद, दो जवान घायल...

Rohit Banchhor
13 Sep 2023 3:39 PM GMT
Breaking News
x

जम्मू। Breaking News जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर सहित डीएसपी शहीद हो गए है। वहीं इस घटना में दो अन्य जवान घायल है। शहीद डीएसपी हुमायूं भट्ट जम्मू कश्मीर पुलिस से थे। मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष सिंह भी शहीद हुए हैं। Read More …

Breaking News

जम्मू। Breaking News जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर सहित डीएसपी शहीद हो गए है। वहीं इस घटना में दो अन्य जवान घायल है। शहीद डीएसपी हुमायूं भट्ट जम्मू कश्मीर पुलिस से थे। मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष सिंह भी शहीद हुए हैं।

Read More : Breaking News : रेप और छेड़खानी के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, जीएडी ने किया आदेश जारी…

बता दें कि आज सुबह अनंतनाग में आतंकवादियों के होने की सूचना सेना और पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर संयुक्त टीम के द्वारा ऑपरेशन चलाया गया। सेना के कर्नल ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए आतंकियों पर हमला बोल दिया। मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और पुलिस विभाग के डीएसपी हुमायूं भट्ट को गोलियां लगी और वे शहीद हो गए। ऑपरेशन में सेना का डॉगी केंट भी मारा गया। वह सेना की टीम के आगे आगे चल रहा था। उसे भी गोलियां लगी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी भी ढेर होने की जानकारी है। सेना के दो अन्य जवान घायल हैं। फिलहाल, अभी भी एनकाउंटर जारी है।

Next Story