Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक महिला की गई जान, कई घायल...

Rohit Banchhor
8 Sep 2023 2:46 PM GMT
CG Accident
x

महासमुंद। CG Accident जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के एनएच-53 में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए है। जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार …

CG Accidentमहासमुंद। CG Accident जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के एनएच-53 में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए है। जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की गई जान, बेटी घायल…

बता दें कि एनएच-53 स्थित मुंगई माता मंदिर के पास ट्रक क्रंमाक ओडी 15 एक्स 3396 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने जा रही ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मार दी। ट्रैक्टर में कुल 39 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। आसपास के लोगों ने जैसे ही दुर्घटना की आवाज सुनी तो घायलों की मदद करने पहुंच गए।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, एक गई जान, दूसरा घायल…

सभी घायलों को तत्काल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाया गया। जहां से 3 घायलों में से एक को रायपुर और 2 को महासमुंद अस्पताल भेजवाया गया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Next Story