Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Bihar News : खेलने के दौरान तालाब में डूबने से तीन बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम...

Rohit Banchhor
8 Sep 2023 12:40 PM GMT
Bihar News
x

पूर्वी चंपारण। Bihar News बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र ग्राम भगवतिया में शुक्रवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में भाई, बहन भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों बच्चों के …

Bihar News

पूर्वी चंपारण। Bihar News बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र ग्राम भगवतिया में शुक्रवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में भाई, बहन भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Bihar News : पति के साथ हनीमून ट्रिप पर जा रही थी दुल्हन, चलती ट्रेन से हुई लापता, पुलिस जांच में जुटी…

पुलिस ने बताया कि भगवतिया गांव के अमित सिंह की पुत्री डिंपल कुमारी 6 वर्ष, पुत्र अंकुश कुमार 4 वर्ष व विनोद पासवान के पुत्र रिवकुमार 7 वर्ष शुक्रवार को गांव के ही एक तालाब के किनारे खेल रहे थे। खेलने के क्रम में ही तीन बच्चे तालाब में उतर गए और गहरे पानी में चले गए। जब कुछ देर तक बच्चे बाहर नहीं निकले तब अन्य बच्चों ने शोर मचाया।

Read More : Bihar News : बेटे को करंट से बचाने मां झुलसी, दोनों की गई जान…

इसके बाद ग्रामीण दौड़कर आए और तालाब से तीनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। केसरिया के थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Story