Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की गई जान, 3 गंभीर...

Rohit Banchhor
8 Sep 2023 3:45 PM GMT
Big Accident
x

रांची। Big Accident झारखंड के रांची-पटना रोड पर हजारीबाग की चरही घाटी में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। Read More : Big Accident : तेज रफ्तार कार की …

Big Accident

रांची। Big Accident झारखंड के रांची-पटना रोड पर हजारीबाग की चरही घाटी में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं।

Read More : Big Accident : तेज रफ्तार कार की टायर फटी, अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, चार लोगों की जान, मासूम बच्ची घायल…

बता दें कि स्कार्पियो गाड़ी पर सवार लोग झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। तभी वापस लौटने के दौरान चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

Read More : Big Accident : तीन मंजिला इमारत गिरी, दबने से दो लोगों की गई जान, कई घायल…

इस पर सवार सात में से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मृतकों और घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

Next Story