Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Suicide : महिला ने मासूम बच्चे के साथ बिल्डिंग से लगाई छलांग, दोनों की गई जान, जाने क्या है वजह...

Rohit Banchhor
1 Sep 2023 12:47 PM GMT
Suicide
x

महाराष्ट्र। Suicide ठाणे शहर में एक महिला ने अपने एक साल के बेटे के साथ हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Read More : Suicide : फैक्ट्री में मजदूर ने फांसी लगाकर किया …

Suicide

महाराष्ट्र। Suicide ठाणे शहर में एक महिला ने अपने एक साल के बेटे के साथ हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Suicide : फैक्ट्री में मजदूर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि मृतिका प्रियंका मोहिते 26 वर्ष अपने पति और एक साल के बेटे के साथ घोड़बंदर रोड पर स्थित एक इमारत में रहती थी। 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिला अपनी बहन के यहां जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने बच्चे के साथ ट्रैवल करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दंपति के बीच बहस हुई। इसके बाद महिला ने शुक्रवार की रात

Read More : Suicide : एसईसीएल कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद, जाने क्या है वजह…

करीब 1.30 बजे अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर अपने फ्लैट की बालकनी से कूद गई। जब आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो वे इमारत से बाहर आ गए। उन्होंने मां-बेटे को खून से लथपथ देखा। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story