Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Suicide : फैक्ट्री में मजदूर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
1 Sep 2023 12:14 PM GMT
Suicide
x

दुर्ग। Suicide जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 17 शांतिनगर स्थित जैन इंडस्ट्रीज के सर्वेंट क्वार्टर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। Read More : Suicide …

Suicide

दुर्ग। Suicide जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 17 शांतिनगर स्थित जैन इंडस्ट्रीज के सर्वेंट क्वार्टर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Read More : Suicide : एसईसीएल कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद, जाने क्या है वजह…

मोहन नगर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुर्ग के वार्ड 17 शांतिनगर क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के अंदर एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक फंदे पर झूल रहा था। उसने पानी की बाल्टी के ऊपर एक पत्थर रखा उसमें चढ़ा और टीन शेड की राड के सहारे फंदा बनाकर उसमें झूल गया। पुलिस ने तुरंत रस्सी काटकर युवक की बॉडी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल दुर्ग की मरचुरी में भेज दिया है।

Read More : Suicide : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सालभर पहले किया था लव मैरिज, जाने क्या है वजह…

वहां पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। वहीं दुर्ग वार्ड 17 के पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने बताया कि मृतक संतोष मानपुर मोहला में कुमला गांव का निवासी था। घर में उसकी पत्नी दो बच्चियां और मां हैं। वो कमाने खाने के लिए दुर्ग आया था। यहां शांतिनगर इंडस्ट्रियल एरिया में जैन इंडस्ट्री नाम की फैक्ट्री के सर्वंेट क्वार्टर में रहता था और वहीं काम करता था। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि उन्होंने संतोष को शुक्रवार सुबह 5-6 बजे तक क्वार्टर के पास बैठे देखा था। उसके बाद वो अपने कमरे गया और फांसी में झूल गया। उसने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया है।

Next Story