Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Heart Healthy Nuts : दिल को हेल्दी बनाने से डाइट में ये नट्स का करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद...

Rohit Banchhor
21 Aug 2023 4:04 PM GMT
Heart Healthy Nuts
x

Heart Healthy Nuts : हम हमेशा से सुनते आए हैं कि मेवे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खाने कुरकुरे और पेट भरने वाले सभी नट्स बेहद पौष्टिक होते हैं। इनमें हेल्दी फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नट्स ऐसे होते हैं, जिनके सेवन से …

Heart Healthy Nuts

Heart Healthy Nuts : हम हमेशा से सुनते आए हैं कि मेवे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खाने कुरकुरे और पेट भरने वाले सभी नट्स बेहद पौष्टिक होते हैं। इनमें हेल्दी फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नट्स ऐसे होते हैं, जिनके सेवन से दिल का स्वास्थ्य भी काफी बढ़िया रहता है। जी हां, कुछ मेवे ऐसे हैं, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं दिल को स्वस्थ रखने के लिए कौन से मेवे खाएं।

Read More : Healthy Dinner Option : क्या रात में दाल-चावल खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, तो आइए जाने दाल खाने का सही तरीका….

अखरोट- अखरोट एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 से भरपूर होता है। यह शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से लड़ने में मदद कर सकता है और डाइजेशन में भी मदद करता है। इसके अलावा अखरोट ब्रेन फंक्शन को सुधारता है और अल्जाइमर और पार्किंसंस डिजीज की शुरुआत को धीमा करने में मदद करता है। अखरोट को रात भर भिगोने के बाद खाने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
बादाम- बादाम में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे कच्चा और भूनकर भी खाया जा सकता है। इनमें विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। बादाम खाने से भूख कम लगती है और वजन घटाने में भी आसानी होती है। इसे कच्चा भी खाया जा सकता है और रात भर भिगोकर भी खाया जा सकता है।
काजू- काजू में हेल्दी फैट, प्रोटीन, मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। काजू में मौजूद स्टीयरिक एसिड एलडीएल लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। काजू हार्ट हेल्थ, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वजन घटाने को बढ़ावा देता है। इसे कच्चा और नमकीन रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा काजू की प्यूरी बनाकर इसे करी में मिलाया जा सकता है।

Read More : Tips To Keep Family & Healthy: चाहते है परिवार में खुशहाली तो महिलाएं इस तरह रखें अपनों का ख्याल, सच हो जाएगा हैप्पी फैमिली का ड्रीम…

मूंगफली- मूंगफली में गुड फैट, प्रोटीन और कार्ब्स होते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स का खजाना है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रॉल होता है। यह एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है और इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट भी पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकता है।
पिस्ता- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह हार्ट हेल्थ में मदद करता है और फाइबर, मिनरल्स और अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। यह ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकता है।

Next Story