Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Healthy Dinner Option : क्या रात में दाल-चावल खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, तो आइए जाने दाल खाने का सही तरीका....

Rohit Banchhor
19 Aug 2023 2:20 PM GMT
Healthy Dinner Option
x

Healthy Dinner Option : दाल-चावल भारतीय लोगों का पसंदीदा भोजन है। वहीं लोग अक्सर सुबह के वक्त दाल न बनाकर डिनर में दाल, चावल रोटी खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग वेट कंट्रोल के लिए डिनर में सिर्फ दाल ही लेते हैं। दालों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में यह …

Healthy Dinner Option

Healthy Dinner Option : दाल-चावल भारतीय लोगों का पसंदीदा भोजन है। वहीं लोग अक्सर सुबह के वक्त दाल न बनाकर डिनर में दाल, चावल रोटी खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग वेट कंट्रोल के लिए डिनर में सिर्फ दाल ही लेते हैं। दालों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में यह चॉइस ठीक भी है। हालांकि कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रात के समय अरहर की दाल खाना पेट के लिए सही नहीं। वहीं कुछ लोग दाल के साथ रात में चावल खाने से डरते हैं। अगर आपके मन में भी दाल को लेकर ऐसे संदेह हैं तो यहां जानें क्या है डिनर में दाल खाने का सही तरीका।

Read More : Tips To Keep Family & Healthy: चाहते है परिवार में खुशहाली तो महिलाएं इस तरह रखें अपनों का ख्याल, सच हो जाएगा हैप्पी फैमिली का ड्रीम…

रात के लिए ये है बेस्ट दाल-
आयुर्वेद की मानें तो कुछ दालें अगर रात में खाई जाती हैं तो वे शरीर के दोष बिगाड़ सकती हैं। हालांकि यह हर व्यक्ति पर लागू नहीं होता। क्योंकि सबके शरीर के दोष अलग होते हैं। अलग दालें भी अलग दोष बढ़ाती घटाती हैं। अगर आपको इन सबके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो शाम के वक्त मूंग की दाल खाना बेस्ट है। बिना छिलके वाली मूंग की दाल आसानी से पच जाती है।
हींग से लगाएं तड़का-
दाल ही नहीं रात के वक्त कुछ भी भारी खाने से पहले अगर आप टाइमिंग का ध्यान रखें तो इसे पचाना आसान रहता है। सोने से 2-3 घंटे पहले अगर आप अरहर की दाल भी खा रहे हैं तो इतनी दिक्कत नहीं होगी। ध्यान यह भी रखना है कि इसे बनाने से पहले कुछ देर भिगाएं और हींग और घी से तड़का लगाएं। दाल के साथ कुछ और तला-भुना न खाएं। मूंग की दाल की खिचड़ी बेस्ट डिनर ऑप्शन है।

Read More : Unhealthy Gut Signs: आपका पेट हेल्दी है या नहीं? ये संकेत पहले ही बता देते हैं सबकुछ, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, इन टिप्स को करें फॉलो

ये दालें भी होती हैं भारी-
अरहर के अलावा चने और उड़द की दाल भी भारी मानी जाती है। इसी तरह राजमा भी। अगर आप चौन की नींद लेना चाहते हैं तो रात के बजाय ये सब दिन में खाएं। डिनर हमेशा हल्का खाना बेस्ट होता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा भी मानते हैं कि अरहर दाल की दाल के साथ बिना छिलके वाली मसूर दाल मिलाकर बनाएं तो इसे पचाना आसान होता है।

Next Story