Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Suicide : सीआरपीएफ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली, कैंप में मचा हड़कंप...

Rohit Banchhor
19 Aug 2023 3:42 PM GMT
Suicide
x

रांची। Suicide झारखंड के लोहरदगा जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ जवान ने शनिवार को अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Read More : Suicide : निलंबित जेल …

Suicide

रांची। Suicide झारखंड के लोहरदगा जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ जवान ने शनिवार को अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Read More : Suicide : निलंबित जेल प्रहरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि सीआरपीएफ जवान जगदीश मीणा राजस्थान के टोंक जिले के घरथाना क्षेत्र के ज्योतिपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग सीआरपीएफ कैंप में थी। बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद मीणा जुलाई में ही अपने घर से छुट्टी से वापस लौटे थे। जगदीश ने आत्महत्या क्यों की, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगदीश के घर में उनके माता-पिता के अलावा पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घर वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को उनके गांव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Next Story