Begin typing your search above and press return to search.
Beauty

Benefits of bottle gourd : ग्लोइंग स्किन के लिए करे लौकी का इस्तेमाल, जानें इसे चेहरे पर लगाने के फायदे...

Rohit Banchhor
18 Aug 2023 4:45 PM GMT
Benefits of bottle gourd
x

Benefits of bottle gourd : लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, ग्लोइंग स्किन के लिए भी आप लौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी, सी और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। …

Benefits of bottle gourd

Benefits of bottle gourd : लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, ग्लोइंग स्किन के लिए भी आप लौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी, सी और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं स्किन के लिए लौकी कैसे फायदेमंद है।

Read More : Benefits of mahua : महुआ के सेवन से नसों की कमजोरी से लेकर गठिया की समस्या होती है दूर, इन बीमारियों में है फायदेमंद…

त्वचा को हाइड्रेट रखती है- लौकी में पानी की मात्रा 90 प्रतिशत से अधिक होती है। पानी से भरपूर यह सब्जी आपके शरीर के साथ-साथ आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करती है।
मुंहासों को कम करने में मददगार- लौकी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है, जिससे आप मुंहासों की समस्या से राहत पा सकते हैं। यह पाचन में सुधार करने और पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है।
एंटी-एजिंग प्रभाव को रोकते हैं- लौकी में विटामिन-सी होता है, जो झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो लंबे समय तक त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।

Read More : Karela Tikki Benefits : ब्लड शुगर सहित अन्य बीमारियों में है करेले के टिक्की का फायदा, आइए जाने इसके बारे में…

चेहरे को प्राकृतिक चमक दे- लौकी में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को चमकदार बनाते हैं। इसके लिए आप लौकी का जूस रोजाना पी सकते हैं।
त्वचा को आराम पहुंचाती है- लौकी की तासीर ठंडी होती है और यह प्रकृति रूप से एल्काइन होती है। जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। आप लौकी से बना फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं।

Next Story