Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Vrindavan incident : बांके बिहार मंदिर के पास बड़ा हादसा, अचानक सिर पर गिरने लगे ईंट-पत्थर, पांच लोगों की मौत

Sharda Kachhi
16 Aug 2023 3:00 AM GMT
Vrindavan incident : बांके बिहार मंदिर के पास बड़ा हादसा, अचानक सिर पर गिरने लगे ईंट-पत्थर, पांच लोगों की मौत
x

Vrindavan incident : यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक जर्जर मकान के ढहने से उसके मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हैं। दो घायल वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। एक मथुरा के सिटी अस्पताल में हैं और एक …

Vrindavan incident : यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक जर्जर मकान के ढहने से उसके मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हैं। दो घायल वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। एक मथुरा के सिटी अस्पताल में हैं और एक आगरा रेफर कर दिया है। हादसे में सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इसमें दो बेटियों के सामने उनकी माताओं की मौत हो गई। दोनों बेटियां भी उपचाराधीन हैं।

Vrindavan incident : वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कानपुर नगर के फेस-2 निवासी शिव नारायण कश्यप ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी गीता कश्यप की मौत हो गई है। पत्नी गीता और बेटी अनामिका, रश्मि गुप्ता के साथ श्रीबांके बिहारी के दर्शन को 5.15 बजे करीब गईं थीं। जबकि वह खुद धर्मशाला में ही रुका हुआ था।

Vrindavan incident : दर्शन कर पत्नी, बेटी और रश्मि गुप्ता 5.45 बजे करीब लौट रहीं थीं। तभी यह हादसा हो गया। उनको बेटी द्वारा फोन कर हादसे की जानकारी दी गई। वह तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। वहां पत्नी मृत पड़ी थी। इधर, बेटी घायल हालत में थी। उसे देख उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको भी भर्ती कर ड्रीप लगाई।

READ MORE : Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से, इन मुद्दों पर हो सकती है जमकर बहस, जानिए अपडेट्स…

Vrindavan incident : शिव नारायण बताते हैं कि उन्होंने हादसे के संबंध में बेटी अनामिका से बात की। उसने बताया कि वह दर्शन करने के बाद सीधे धर्मशाला आ रहीं थीं। मंदिर के आसपास के नजारों को देख खुश हो रहे थे। माहौल पूरा भक्तिमय था। मगर, इसी बीच अचानक से सिर पर ईंट-पत्थर आकर गिर गए। उनमें मां गीता और रश्मि आंटी दब गईं।

Vrindavan incident : उसके भी सिर पर एक पत्थर लगा, जिससे वह बदहवास हो गई। इधर, घायल अकांक्षा मुगई (25) पुत्री संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकांक्षा की मां अंजू मुगई की इस हादसे में जान चली गई है। आकांक्षा ने बताया कि वह मूलरूप से पंजाब की रहने वाली हैं।

Vrindavan incident : अपनी मां के साथ ओमेक्स स्थित अपार्टमेंट में रहती थी। आकांक्षा बताती हैं कि उनके सिर पर अचानक ने मलबा गिरा। इससे पहले ही कुछ समझ पातीं, मां मलबे में दब चुकी थीं। वह खुद भी इतनी घायल हो गईं कि धीरे-धीरे दो मिनट में ही बेहोश हो गईं। इधर, घायल पंकज मारवा (49) पुत्र नरेंद्र कुमार मारवा निवासी अशोका इंक्लेव, फरीदाबाद का पैर टूट गया है।

Next Story