Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से, इन मुद्दों पर हो सकती है जमकर बहस, जानिए अपडेट्स...

Sharda Kachhi
16 Aug 2023 2:48 AM GMT
Delhi Assembly :
x

Delhi Assembly :

Delhi Assembly : नई दिल्ली : आज से दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र प्रारम्भ हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 का मुद्दा उठाने की संभावना है, जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी हाल की बाढ़ के …

Delhi Assembly :
Delhi Assembly :

Delhi Assembly : नई दिल्ली : आज से दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र प्रारम्भ हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 का मुद्दा उठाने की संभावना है, जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी हाल की बाढ़ के कथित कुप्रबंधन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक बंगले के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने के लिए तैयार है।

Delhi Assembly : जानकारी के अनुसार विधानसभा के चौथे सत्र का तीसरा भाग बुधवार यानी 16 अगस्त 2023 को सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक-2023 यानी दिल्ली सेवा बिल के पास होने से दिल्ली के उपराज्यपाल एक बार फिर सुपर बॉस की भूमिका में होंगे। इसलिए माना जा रहा है कि सत्र से दिल्ली की सियासत फिर से गर्मा सकती है।

read more : Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगा मान-सम्मान, पढ़ें अपना राशिफल

Delhi Assembly : नौकरशाहों की नियुक्ति व तबादले के लिए बेशक राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) का गठन किया जा रहा है और इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन लेकिन तीन सदस्यीय प्राधिकरण में पक्ष नौकरशाहों का ही मजबूत होगा। वहीं, प्राधिकरण के फैसलों पर उपराज्यपाल की राय आखिरी होगी। इससे दिल्ली सरकार और एलजी के बीच फिर से तकरार देखने को मिल सकती है।

Next Story