Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

UP Crime : बंद कमरे में मिली तीन लाशें, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
11 Aug 2023 3:06 PM GMT
UP Crime
x

लखनऊ। UP Crime शुक्रवार को एक महिला ने अपने बेटा-बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पति होटल से घर लौटा, तो उसने पत्नी को आवाज लगाई। लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उसने खिड़की से झांक कर कमरे में देखा। कमरे में फंदे पर शव लटक …

UP Crime

लखनऊ। UP Crime शुक्रवार को एक महिला ने अपने बेटा-बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पति होटल से घर लौटा, तो उसने पत्नी को आवाज लगाई। लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उसने खिड़की से झांक कर कमरे में देखा। कमरे में फंदे पर शव लटक रहे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : UP Crime : दो नकाबपोश बदमाश ने बुजुर्ग दंपति को मारी गोली, पति की गई जान, परिवार में दहशत का माहौल…

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले होटल कर्मी रवि सिंह परिवार के साथ मार्टिन का पुरवा में किराए पर रहते हैं। बीती रात करीब 1 बजे रवि होटल से घर लौटा। उसने पुलिस को बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने अपनी पत्नी सौम्या को आवाज देकर बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा, तो पत्नी सौम्या 24 वर्ष, उसका बेटा विराट 3 वर्ष और बेटी अंशु 2 वर्ष के शव फंदे से लटक रहे थे। एसीपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि रवि की सूचना पर इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रिकेश कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे।

Read More : UP Crime : फावड़े से हमला कर पुत्र ने पिता की हत्या की, शव में आग लगाकर हुआ फरार…

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बेलचे की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। ​​​​​टीन शेड में एंगल में सौम्या का शव साड़ी और उसके दोनों बच्चों के शव दुपट्टा के सहारे लटक रहा था। पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।

Next Story