Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

UP Crime : दो नकाबपोश बदमाश ने बुजुर्ग दंपति को मारी गोली, पति की गई जान, परिवार में दहशत का माहौल...

Rohit Banchhor
10 Aug 2023 10:08 AM GMT
UP Crime
x

मेरठ। UP Crime गुरूवार सुबह अज्ञात दो नकाबपोश बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी के घर में घुसकर बेडरूम में सो रहे बुजुर्ग दंपति को गोली मार दी। इस हमले में कारोबारी पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर है। जिसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा और उसकी पोती …

UP Crime

मेरठ। UP Crime गुरूवार सुबह अज्ञात दो नकाबपोश बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी के घर में घुसकर बेडरूम में सो रहे बुजुर्ग दंपति को गोली मार दी। इस हमले में कारोबारी पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर है। जिसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा और उसकी पोती घर में थी। बदमाशों ने उनका कमरा बाहर से बंद कर दिया। वहीं, दूसरा बेटा और उसकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं।

Read More :
UP Crime : फावड़े से हमला कर पुत्र ने पिता की हत्या की, शव में आग लगाकर हुआ फरार…

बता दें कि घटना सुबह 8 बजे देहली गेट क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन उर्फ धनकुमार जैन 70 वर्ष की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन 65 वर्ष की हालत गंभीर बनी है। बदमाशों ने बेडरूम के अंदर ही दोनों को गोली मारी है। पुलिस को शंका है कि घर का मेन गेट खुला होने के कारण ही बदमाश अंदर आए और वारदात की। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक बदमाशों ने पहले घर के अंदर घुसे। इसके बाद कारोबारी के बेटे अभिषेक और पोती ताशी को कमरे में बंद कर दिया। फिर घर में लूटपाट की। इस दौरान डीके जैन और उनकी पत्नी जग गए। विरोध किया तो डीके जैन के सीने में गोली मार दी। बीच-बचाव में भी पत्नी को भी गोली मार दी।

वहीं आस-पास लगे हुए सीसीटीव में दो हमलावर नजर आए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, जिस तरह से वारदात को अंदाज दिया गया है। उससे पुलिस को शक है कि किसी परिचित या नजदीकी ने ही वारदात की है। उसको पूरे घर की जानकारी थी। यह भी पता था कि एक बेटा मॉर्निंग वॉक के लिए कितने बजे जाता है। क्योंकि उसके जाने के बाद ही बदमाशों ने घर में एंट्री की। वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। वह कुछ दिन पहले ही मेरठ आया था।

Read More : UP Crime : दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों की बेरहमी से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी…

जबकि बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस को यह भी आशंका है कि हमलावरों को कारोबारी ने पहचान लिया होगा। इसलिए हत्या कर दी। घर से कुछ सामान भी गायब है। वारदात की जानकारी तब हुई, जब दूधिया घर पहुंचा। दूधिया ने आवाज लगाई। अंदर से कोई नहीं निकला। तब वह घर के अंदर गया। अंदर देखा तो खून से लथपथ दोनों पड़े हुए थे। इसके बाद दूधवाले ने पड़ोसियों को बताया। पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Next Story