Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 12 August 2023 : मकर और कुंभ राशि वालों पर शनिदेव होंगे मेहरबान, कार्यक्षेत्र में होगी उन्‍नति, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Rohit Banchhor
11 Aug 2023 4:34 PM GMT
Horoscope Today 5 Nov 2022
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 12 August 2023 आज का सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज यानी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। आज के दिन भगवान शनि की पूजा-अर्चना की …

Horoscope Today 5 Nov 2022

नई दिल्ली। Horoscope Today 12 August 2023 आज का सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज यानी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। आज के दिन भगवान शनि की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिवार के भगवान को काला रंग पसंद होने के कारण काले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। शनिवार 12 अगस्‍त को शनिदेव की कृपा अपनी राशियों मकर और कुंभ पर सबसे ज्‍यादा रहेगी। इन दो राशियों के लोग कार्यक्षेत्र में तरक्‍की पाएंगे और इनको धन के मामले में भी लाभ होगा। आइए देखते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार।

Read More : Horoscope Today 11 August 2023 : ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी जातकों का हाल…

मेष- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य से बेहतर होगा। लंबे संघर्ष के बाद आपके लिए कामयाबी की खबर आ सकती है। आपके लिए सलाह है कि धैर्य से काम लें और अति उत्‍साह में कोई कार्य न करें। भाग्य साथ देगा और खर्च कम करने में कामयाब होंगे। आज आपको किसी काम से अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग पार्ट टाइम कारोबार के लिए प्रयास कर रहे हैं उनका काम भी आगे बढ़ेगा। महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होती नजर आएंगी। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।
वृष- वृष राशि के लोगों का दिन आज कुछ व्‍यस्‍तता में बीतेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर खर्च करने की बात चलेगी। आप अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काफी धन खर्च कर सकते हैं। खरीदारी करते वक्‍त अपने बजट का भी ध्‍यान रखें और किसी मामले में फैसला लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। शाम के वक्‍त घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आपकी व्‍यस्‍तता काफी बढ़ जाएगी।
मिथुन- मिथुन राशि के लोगों की दिनचर्या आज काफी भागदौड़ वाली रहेगी। ऑफिस और अपने काम से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको करियर में उन्‍नति प्राप्‍त होगी और मनपसंद कार्य कने को मिलेंगे। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों से दूर रहें। वरना आपके सम्‍मान को ठेस पहुंच सकती है और दूसरों की बातों में आकर खुद का बुरा न कर बैठें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।
कर्क- कर्क राशि के लोगों का दिन आज चिंता फिक्र और तनाव में बीतेगा। किसी बात पर आपको ऑफिस में बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है। आपे करियर से असंतुष्‍ट रहेंगे और इस कारण से तनाव रहेगा। कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं या फिर दूसरी नौकरी के बारे में सोच सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि के लोग रुपये-पैसों के मामले को लेकर काफी चिंता में रहेंगे। कारोबार करने वाले विशेष रूप से परेशान रहेंगे। पिछले काफी दिनों से आपके काम धंधे में आई गिरावट की वजह से आप चिंता में रहेंगे। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। बेहतर होगा कि आपको फिर से सोचविचार कर इस दिशा में कदम आगे बढ़ाने चाहिए।
कन्या- कन्या राशि के लोगों का दिन आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में बीतेगा। आप ऑफिस के भी सारे काम पूरे करके अपने घर समय से चले जाएंगे। परिवार के साथ आपका वक्‍त अच्‍छा बीतेगा और घर के सामान की शॉपिंग करने जा सकते हैं। आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें।
तुला- तुला राशि के लोगों का दिन आज चिंता और परेशानी में बीतेगा। आज आपको ऑफिस में काम की चिंता परेशान करेगी। तो दूसरी ओर आप अपने बच्‍चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता में रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकती है। सावधान रहें और आज किसी से पैसों का लेनदेन न करें। साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपको करियर से संबंधित शुभ समाचार कहीं से मिल सकता है। व्यवसाय में किसी प्रकार के तनाव से दूर रहें तो बेहतर होगा। नवीन योजनाएं सफल होंगी। पुराने विवादों से दूर रहेंगे। अधिकारी वर्ग से सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

Read More : Horoscope Today 9 August 2023 : गणपति के आशीर्वाद से ये राशियां होंगी लकी, हर तरफ से सफलता के योग, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल…

धनु- धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होने की उम्‍मीद है और आपके कार्य सफल होंगे। जो लोग रिसर्च के काम से जुड़े हैं उन्‍हें सफलता प्राप्‍त होगी और उनके कार्य की सराहना होगी। रुका हुआ धन मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात के वक्‍त मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मकर- मकर राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में किस्‍मत का साथ मिलेगा और आपका लाभ होगा। आज के दिन दोस्‍तों और परिजनों की साथ आउटिंग का प्‍लान बन सकता है। इस पर कितना खर्च आएगा इस बारे में भी चर्चा करेंगे। ऑफिस में काम की सराहना होगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मां पक्ष के लोगों से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्‍त होगा।
कुंभ- कुंभ राशि के लोगों का दिन आज ऑफिस में अच्‍छा बीतेगा और आपको अधिकारियों की मदद प्राप्‍त होगी। आज लाभ उठाने के अवसर आपको प्राप्‍त होंगे। आयात-निर्यात का काम करने वाले लोगों को लाभ होगा और आपका मुनाफा बढ़ेगा। आज आपके लिए किसी यात्रा और मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से लाभ होगा।
मीन- मीन राशि के लोगों का दिन आज आनंद में बीतेगा और जो लोग बिजनस करते हैं उन्‍हें आज लाभ होगा और आपके घर में कोई व्‍यक्ति आपको करियर में सही सुझाव देगा और आपकी मदद करेगा। अध्ययन और आध्यात्म में मन लगेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें।

Next Story