Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : जवानों से भरी जीप सियोल नदी में गिरी, 6 लोगों की गई जान, चार घायल...

Rohit Banchhor
11 Aug 2023 11:00 AM GMT
Big Accident
x

चंबा। Big Accident जिले के तीसा थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों से भरी एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने के बाद सियोल नदी में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार छह जवानों के मरने की खबर है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने …

Big Accident

चंबा। Big Accident जिले के तीसा थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों से भरी एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने के बाद सियोल नदी में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार छह जवानों के मरने की खबर है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 6 लोग मारे गए हैं।

Read More : BIG ACCIDENT : इस तट पर प्रवासी जहाज डूबने से 4 की मौत, 50 से अधिक लापता, हर तरफ मचा हाहाकार

मृतकों में चालक और पांच पुलिसकर्मी हैं। चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं नदी के तेज बहाव में एक जवान लापता है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें लापता जवान की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दें कि हादसे का शिकार हुई बोलेरो जीप तीसा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में तरवाई नामक स्थान पर संतुलन खोने से जीप खाई में लुढ़क गई और फिर नदी में जा गिरी।

Read More : Big Accident : गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत, कई मजदूर दबे, जानिए कहां हुआ ये खौंफनाक हादसा?

बोलेरो में हिमाचल की पुलिस बटालियन के 9 जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। हादसे का पता लगते ही तीसा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बोलेरो के लुढ़कने पर कुछ लोग छिटक कर बाहर आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि वे गम्भीर रूप से चोटिल हुए हैं। तीसा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की टीम ने भी सहयोग किया।

Next Story