Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Big Accident : गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत, कई मजदूर दबे, जानिए कहां हुआ ये खौंफनाक हादसा?

Sharda Kachhi
1 Aug 2023 2:39 AM GMT
Big Accident :
x

Big Accident :

Big Accident : महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। मौके पर एनडीआरएफ पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह है पूरा मामला Big Accident : …

Big Accident :

Big Accident :

Big Accident : महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। मौके पर एनडीआरएफ पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह है पूरा मामला
Big Accident : शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं।

read more : Horoscope Today 1 August 2023 : इन राशियों को मिलेगी बजरंग बली की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

खाली किया जा रहा है घटनास्थल
Big Accident : पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस और रहवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शवों को भी अस्पताल भिजवाया है। जेसीबी और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल को खाली किया जा रहा है।

छह लोगों के फंसे होने की आशंका
Big Accident : एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिर गई थी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अबतक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं। आशंका है कि अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हैं।

Next Story