Begin typing your search above and press return to search.
Makeup & Skincare

Skin care : कॉफी से बनाए इफेक्टिव स्क्रब, निखर जाएगी आपकी स्कीन, आइए जाने इसके बारे में...

Rohit Banchhor
8 Aug 2023 10:44 AM GMT
Skin care
x

Skin care : कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी से ही होती हैं, जो उन्हें एनर्जी देता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी आपके स्किन को निखार देने का काम भी करती हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर दाग-धब्बे, डेड स्किन और मुहांसे आदि को दूर करने में मदद मिल सकती …

Skin care

Skin care : कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी से ही होती हैं, जो उन्हें एनर्जी देता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी आपके स्किन को निखार देने का काम भी करती हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर दाग-धब्बे, डेड स्किन और मुहांसे आदि को दूर करने में मदद मिल सकती हैं। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है। आज हम आपको कॉफी से बने कुछ स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं जो स्किन को नेचुरल निखार देने का काम करेंगे। आइए जानते हैं इन कॉफी स्क्रब के बारे में।

Read More : Skin care tips : बारिश में स्किन का ऐसे रखे ख्याल, निखार के लिए चेहरे पर लगाएं ये चीजें, दिखेगा असर…

शक्कर और कॉफी का स्क्रब- इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है।
ओटमील और कॉफी का स्क्रब- इस कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा से इन्फ्लेमेशन खत्म होता है साथ ही यह डेड स्किन सेल्स को भी खत्म करता है। आधा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच ओटमील पाउडर में लगभग एक चम्मच दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक के लिए रहने दे। चेहरे को धोने से पहले हल्के हाथों से अपने चेहरे को इस मास्क के साथ स्क्रब करें और बाद में चेहरा अच्छे से धो लें। आप इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।
हल्दी और कॉफी का स्क्रब- इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर, दही और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर और हल्दी पाउडर लें। इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। आप ग्लोइंग त्वचा को लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं। यह स्क्रब त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करता है, जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है।

Read More : Skin Care : ये हर्ब्स से मिलेंगी बेदाग और निखरी त्वचा, जाने कैसे करता है स्किन को डिटॉक्स…

दही और कॉफी का स्क्रब- फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको एक चम्मच कॉफी और 1 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को गर्म पानी से धो लें। आप हफ्ते में इस स्क्रब का इस्तेमाल 1 से 2 बार कर सकते हैं। ये रूखी त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
चावल आटा और कॉफी का स्क्रब- एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर के साथ 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच गुनगुना पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। लीजिए तैयार है आपका कॉफी स्क्रब। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, फिर फेस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाओं को बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।

Next Story