Begin typing your search above and press return to search.
Beauty

Skin care tips : बारिश में स्किन का ऐसे रखे ख्याल, निखार के लिए चेहरे पर लगाएं ये चीजें, दिखेगा असर...

Rohit Banchhor
25 Jun 2023 3:45 PM GMT
Skin care tips
x

Skin care tips : देश में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। मानसून का मौसम लोगों का फेवरेट होता है लेकिन इस मौसम के साथ कई तरह की बीमारियां और त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। बरसात के मौसम में ऑयली स्किन के कारण फोड़े-फुंसी और मुहांसे की समस्या …

Skin care tips

Skin care tips : देश में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। मानसून का मौसम लोगों का फेवरेट होता है लेकिन इस मौसम के साथ कई तरह की बीमारियां और त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। बरसात के मौसम में ऑयली स्किन के कारण फोड़े-फुंसी और मुहांसे की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर स्किन का खास ख्याल न रखा जाए तो समस्या गंभीर हो सकती है। यहां हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें अपनाकर आप बरसात के मौसम में अपने चेहरे का ग्लो बरकरार रख सकते हैं।

Read More : Skin Care Tips : काली पड़ चुकी पीठ की त्वचा मिनटों में हो जाएगी साफ, नींबू की मदद से आएगा निखार…

एलोवेरा- एलोवेरा हर मौसम में चेहरे पर लगाया जा सकता है। बरसात के मौसम में एलोवेरा आसानी से मिल जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से मुहांसों से छुटकारा मिल सकता है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा लगाने से स्किन की समस्याएं होने का डर कम हो जाता है।
चंदन पाउडर- बरसात के मौसम में आप चेहरे पर चंदन पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। आप चंदन पाउडर का पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी और निखार आएगा। चंदन के इस्तेमाल से टैनिंग भी दूर होती है और चेहरे की झुर्रियां भी कम होती हैं।
आलू का रस- आलू के रस के इस्तेमाल से चेहरे के दाग गायब हो सकते हैं। इसके लिए आपको पहले आलू को कद्दूकस करना होगा और इसके बाद इसका जूस छान लें। आलू के रस को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और बाद में सादा पानी से धो लें।

Next Story